Advertisement
11 October 2024

भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा के बाद उनकी पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।

नड्डा ने बिलासपुर स्थिति प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के प्रदर्शन से खुश हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और इसका श्रेय वहां की जनता एवं ईश्वर को जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री चुनावों में पार्टी की जीत के बाद प्रार्थना करने के लिए यहां आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।’’

Advertisement

सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी के प्रयासों को विफल कर दिया। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है और 90 में से 29 सीट जीती हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, assembly elections, Maharashtra and Jharkhand, JP Nadda
OUTLOOK 11 October, 2024
Advertisement