Advertisement
07 August 2020

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से डील पर भाजपा ने सोनिया और राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

कांग्रेस पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते को लेकर अब भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि चीन और कांग्रेस के बीच करारनामा साइन हुआ। सोनिया गांधी और उनके बेटे जिन्होंने हस्ताक्षर किए, उन्हें जरूर जवाब देना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट में कहा, '' यहां तक की कांग्रेस पार्टी और चीनी सरकार के बीच एमओयू को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी हैरान है। सोनिया गांधी और उनके बेटे जिन्होंने हस्ताक्षर किए, जरूर जवाब देना चाहिए। क्या राजीव गांधी फाउंडेशन को चंदे के बदले चाइनीज के लिए भारतीय बाजार खोला गया, जिसकी वजह से भारतीयों के कारोबार पर असर पड़ा।'' उन्होंने ट्वीट के साथ एक न्यूज हेडलाइन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।  

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 2008 में सोनिया और राहुल गांधी ने बीजिंग में जाकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। जिसके अनुसार सभी क्षेत्रीय और अंतर्रराष्ट्रीय विषयों में आदान-प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि आज खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक टिप्पणी करते हुए कहा है, "ये जानकर आश्चर्य हो रहा है कि क्या कोई पॉलिटिकल पार्टी किसी दूसरे देश के साथ कोई करार या एमओयू कर सकती है। "

भाजपा अध्यक्ष द्वारा जिस खबर को साझा किया गया उसके अनुसार, चीन के साथ विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते की बात सामने आई थी। जिसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि कोई सियासी दल किसी सरकार के साथ किस तरह समझौता कर सकता है?

सीजेआई बोबड़े ने कहा कि कुछ चीजें कानून में बिल्कुल अलग हैं। एक राजनीतिक दल कैसे चीन के साथ समझौते में शामिल हो सकता है? कभी नहीं सुना कि किसी सरकार और दूसरे देश की राजनीतिक पार्टी में कोई समझौता हो रहा हो। हालांकि इस मामले में वकील ने कहा कि ये समझौता दो पार्टियों के बीच है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, डील, कांग्रेस, भाजपा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट, BJP, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, deal, Chinese Communist Party, Congress, Supreme Court
OUTLOOK 07 August, 2020
Advertisement