Advertisement
15 March 2017

ईवीएम में दोष नहीं, आपके भीतर दोष है : भाजपा ने मायावती से कहा

google

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा,  जब आप जीतते हैं तब ईवीएम मशीन ठीक होती है लेकिन जब आप हार जाते हैं, तब ईवीएम मशीन में दोष उत्पन्न हो जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि दोष ईवीएम मशीन में नहीं है बल्कि दोष आपके :मायावती: भीतर है।

उन्होंने कहा कि इलेक्टानिक वोटिंग मशीन चुनाव आयोग के नियंत्रण में होती हैं और इस तरह के आरोप गलत हैं।

वेंकैया नायडू ने कहा,  आपको गरिमापूर्ण ढंग से जनादेश स्वीकार कर लेना चाहिए। लोगों ने आपको खारिज कर दिया है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब मायावती और अखिलेश यादव चुनाव जीतते हैं तब ईवीएम मशीन ठीक होती हैं लेकिन जब भाजपा जीतती है तब ईवीएम मशीन ठीक नहीं होती हैं। मायावती को अच्छे डाक्टर से उपचार कराना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि मायावती ने अमीरों का समर्थन किया और दलितों का नहीं...चुनाव में उनकी पराजय का यही कारण था।

उल्लेखनीय है कि मायावती ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने ईवीएम मशीन में छोड़छाड़ करके चुनाव में जीत दर्ज की और फिर से चुनाव कराया जाना चाहिए।

चुनाव आयोग ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके आरोपों में कोई दम नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब में ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया था। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ईवीएम, मशीन, छेड़छाड़, मायावती, भाजपा, कांग्रेस, चुनाव, evm, election, bjp, mayawati congress
OUTLOOK 15 March, 2017
Advertisement