Advertisement
16 December 2023

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव; जीतू पटवारी बने प्रदेश अध्यक्ष, सिंघार नेता-प्रतिपक्ष

file photo

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। हाल के चुनावों में हार के बाद कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह पार्टी आलाकमान ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। साथ ही आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष तो हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल को जारी रखा है।

यह घटनाक्रम मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की अपमानजनक हार के कुछ दिनों बाद आया है, जहां नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बदलने में विफल रही। सूत्रों ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद नाथ को अपना इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। नाथ ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उसके बाद अपना इस्तीफा दे दिया।

पार्टी के एक आधिकारिक संचार में कहा गया, "कांग्रेस अध्यक्ष ने जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।" इसमें कहा गया, "पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ के योगदान की सराहना करती है।" बयान में कहा गया, "कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएलपी नेता के रूप में उमंग सिंघार और मध्य प्रदेश के उपनेता के रूप में हेमंत कटारे की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।"

Advertisement

2013 में 50 वर्षीय जीतू पटवारी पहली बार राउ सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह फिलहाल कांग्रेस सचिव और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी हैं और मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जीतू पटवारी राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं और वह कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 16 December, 2023
Advertisement