Advertisement
24 April 2018

भीमा-कोरेगांव हिंसा की पीड़िता का शव कुएं में मिला, 9 लोगों पर मामला दर्ज और 2 गिरफ्तार

Demo Pic

महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव में इस साल हुई हिंसा की पीड़िता 19 साल की लड़की का शव रविवार को कुएं में पाया गया। दलित समुदाय से आने वाली पूजा साकत का शव उसके घर के पास एक कुएं में मिला। घटना के एक दिन पहले ही पूजा के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराइ थी। पुलिस ने इसे खुदकुशी का मामला बताया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पूजा के परिवार का आरोप है कि जनवरी को घर में आग लगाने की घटना के बाद उसने पुलिस को दिए अपने बयान में कुछ लोगों का नाम लिया था। वे लोग लड़की को धमकी दे रहे थे और अपना बयान वापस लेने के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे। महिला के परिवार का आरोप है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि शव पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। इसके अलावा आत्महत्या के संबंध में भी कोई पत्र नहीं मिला है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिरह पर 1 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी हिंसा हुई थी। दरअसल एक जनवरी 1818 हुए इस युद्ध में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने पेशवा की सेना को हराया था। कहा जाता है कि तब अछूत समझे जाने वाले महार समुदाय के सैनिक ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना की तरफ युद्ध में हिस्सा लिए थे। इसे दलित नेता ब्रिटिश सेना की इस जीत का जश्न मनाते हैं। इस लड़ाई को वे पिछड़ी जातियों के उस समय की उच्च जातियों पर जीत के रूप में देखते हैं। हालांकि, कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने इस जश्न का विरोध किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bhima Koregaon, riot, victim, Pooja Sakat’s suicide, Two arrested, 9 booked
OUTLOOK 24 April, 2018
Advertisement