Advertisement
02 November 2022

'भारत जोड़ो यात्रा' को मिला बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट का समर्थन, राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ जुड़ गई हैं। पूजा भट्ट बुधवार को हैदराबाद में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं, जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा भी की। कांग्रेस की इस यात्रा में हिस्सा लेने वाली पूजा भट्ट पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, उन्हें यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलते समय बातचीत करते हुए भी देखा गया।

पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस की ओर से ट्वीट की गई और लिखा, हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।<a href="https://twitter.com/hashtag/BharatJodoYatra?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#BharatJodoYatra</a> <a href="https://t.co/TRkJIhlALt">pic.twitter.com/TRkJIhlALt</a></p>&mdash; Congress (@INCIndia) <a href="https://twitter.com/INCIndia/status/1587634097140031494?ref_src=twsrc%5Etfw">November 2, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर मुखर रही हैं। उन्होंने 1989 की फिल्म "डैडी" के साथ एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की थी। अनुभवी फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी ने प्रोडक्शन में आने से पहले "दिल है की मानता नहीं", "सड़क", "फिर तेरी कहानी याद आई", "सर" और "ज़ख्म" जैसी फिल्मों में काफी अच्छी भूमिका निभाई थी। उन्होंने "तमन्ना", "सुर", "पाप" और "हॉलिडे" फिल्म का निर्देशन भि किया है।

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हैदराबाद सिटी स्थित बालानगर मेन रोड के एमजीबी बजाज शोरूम से फिर से शुरू हुई। यह राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा का 56वां दिन है।

बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी। वहीं, तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bharat Jodo Yatra, Actor-filmmaker Pooja Bhatt, walks with Rahul Gandhi
OUTLOOK 02 November, 2022
Advertisement