Advertisement
22 May 2019

नतीजों से पहले कार्यकर्ताओं से बोले राहुल गांधी, डरे नहीं, खुद पर और कांग्रेस पर रखें भरोसा

File Photo

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने में केवल 24 घंटे का ही समय बचा है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां सतर्क हैं। विपक्ष लगातार ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे हर किसी के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सतर्क रहें और चौकन्ना रहें डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लोकसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले कहा, कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

 

Advertisement

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, स्ट्रॉन्ग रूम पर नजर रखने को कहा था।

एग्जिट पोल सामने आने के बाद से विपक्ष में हलचल तेज

बता दें कि 19 मई रविवार को हुए सातवें और आखिरी चरण के मतदान के बाद जब से एग्जिट पोल सामने आए हैं, तभी से विपक्ष में हलचल तेज है। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलते हुए दिखाया गया है। इसी के बाद से ही विपक्ष लगातार ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है और चुनाव आयोग से सख्ती बरतने के लिए कह रहा है।

मतगणना से पहले ही विपक्ष ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष ने वीवीपैट पर्चियों की ईवीएम से मिलान की मांग की, जिसपर चुनाव आयोग ने मंथन के लिए मीटिंग की। आखिरकार काफी सोच-विचार के बाद आयोग ने विपक्ष की मांग खारिज कर दी। अब वीवीपैट पर्चियों का मिलान काउंटिंग के बाद होगा।

यहां पढ़ें राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्या कहा-

 

VVPAT-EVM का मिलान पहले करने की मांग को चुनाव आयोग ने किया खारिज

विपक्ष का आरोप था कि ईवीएम में गड़बड़ी हो रही है, कुछ जगहों पर ईवीएम को बदला भी जा रहा है लेकिन इन सभी आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। विपक्ष जिस वीवीपैट की 50 फीसदी पर्चियों के मिलान की बात कर रहा था, उसे चुनाव आयोग ने ठुकरा दिया है।

मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में विपक्ष ने ईवीएम को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। उनके साथ कांग्रेस, टीएमसी, टीडीपी के अलावा कुल 21 विपक्षी दल मौजूद थे। 


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Before LS results, Rahul Gandhi, Party Workers, do not be afraid, keep trust, yourself, Congress, Lok Sabha Elections
OUTLOOK 22 May, 2019
Advertisement