Advertisement
11 June 2016

बहुगुणा और गमांग को भाजपा से जुड़ने का मिला ईनाम

आउटलुक

इलाहाबाद में शुरू हो रही है भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व दोनों नेताओं को कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने की घोषणा हुई। विजय बहुगुणा ने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ खुली बगावत की थी। बहुगुणा के साथ नौ अन्य विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करके कांग्रेस छोड़ने का ईनाम दे दिया। दूसरी तरफ उड़ीसा के दिग्गज नेता गमांग ने भी पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने गमांग को भी ईनाम देते हुए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया। 

गौरतलब है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई सारे मुद़्दों पर चर्चा होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के अलावा आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंत्रणा होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्तराखंड, विजय बहुगुणा, गिरधर गमांग, भाजपा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, कांग्रेस
OUTLOOK 11 June, 2016
Advertisement