Advertisement
15 February 2022

पार्टी का साथ छोड़ने के बाद बोले अश्विनी कुमार, कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं है जो पहले थी

ट्विटर

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में कानून मंत्री रहे अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अश्विनी कुमार ने पार्टी का साथ छोड़ने को लेकर कई बातें कही।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अश्विनी कुमार ने कहा कि "पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि पार्टी के निष्ठावान लोग क्यों धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। मैंने ये फैसला अपनी अस्मिता और सम्मान को समक्ष रखकर लिया गया है। कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं है जो पहले थी।"

पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक भूमिका और भी कम होगी। अब और दम से राजनीति करूंगा और अपनी तकदीर खुद लिखूंगा। आज देश को लोगों को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है।

Advertisement

बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। पंजाब विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को आएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ashwini Kumar, Congress, resignation, Congress is no longer the party
OUTLOOK 15 February, 2022
Advertisement