Advertisement
24 December 2015

आजाद के निलंबन के बाद आडवाणी खेमा सक्रिय

नरेंद्र बिष्ट

 दरअसल आजाद ने आडचाणी और जोशी से हस्तक्षेप करने की मांग की ‌थी लेकिन पार्टी ने बिना कारण बताए ही आजाद को निलंबित कर दिया। उसके बाद आडवाणी गुरुवार दोपहर मुरली मनोहर जोशी से मिलने उनके घर गए। जहां यशवंत सिन्हा और शांता कुमार भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं ने मुलाकात के दौरान पार्टी की मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने पार्टी में बढ़ रहे असंतोष पर भी चिंता जताई। 

गौरतलब है कि डीडीसीए मुद्दे पर कीर्ति आजाद वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगातार हमला करते रहे हैं। संसद सत्र के दौरान विपक्ष ने इसे मुद्दा भी बनाया। सत्र खत्म होते ही पार्टी ने आजाद को निष्कासित कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य आडवाणी, जोशी के अलावा यशवंत सिन्हा और शांता कुमार ने बयान जारी कर हार की जवाबदेही की मांग की थी और कहा था कि एक साल में पार्टी दिशाहीन हो गई है। 

उधर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कीर्ति आजाद का साथ देने का फैसला किया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कीर्ति आजाद, भाजपा, लालकृष्‍ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत ‌सिन्हा, अरुण जेटली,
OUTLOOK 24 December, 2015
Advertisement