Advertisement
07 July 2021

मोदी कैबिनेट विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, जाने किसे मिला प्रमोशन और किसकी हुई छुट्टी

ANI

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 15 कैबिनेट, 28 राज्य मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली है। विस्तार में कुल 43 मंत्रियों ने  शपथ ली। सोनोवाल, राणे, सिंधिया, पशुपति पारस आदि को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मोदी सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 77 हो गई है। कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ बड़े फेरबदल कर किए गए। इसके बाद केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नए कैबिनेट में 36 नए चेहरो को जगह दी गई है जबकि 7 मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया है। कैबिनेट में 7 महिलाओं को जगह दी गई है।

जिन मंत्रियों ने शपथ ली है उसमें नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, विरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह, जेडीयू), अश्विनी वैश्नव, पशुपति पारस (एलजेपी), किरण रिजीजू, राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मंडाविया, भपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल (अपना दल), सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करणडालजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम, मीनाक्षी लेखी, अनुपपूर्णा देवी, ए नारायणसामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंथ खूबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विशेश्वर टूडू, शांतुन ठाकुर, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बराला, एल मुर्गुन , निशित प्रमाणिक शामिल हैं।

जिन मंत्रियों को प्रमोशन दिया जाएगा उनमें पुरुषोत्तम रुपाला, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी और किरेन रिजिजू का नाम शामिल है।

Advertisement

इससे पहले, केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राव साहब दानवे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी और देव श्री बैनर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: cabinet, ministers, state, oath, Modi, cabinet, expansion
OUTLOOK 07 July, 2021
Advertisement