Advertisement
10 June 2015

योग पर बढ़ा वाकयुद्ध

गूगल

 

दिग्विजय सिंह का ट्वीट

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई विचार नहीं है और नौटंकी से अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं। सिंह ने ट्विटर ने पर कहा, भारत सरकार द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का तर्क समझ में नहीं आता। मोदी के पास विचार नहीं है और इस तरह की नौटंकी से अपनी नाकामियों को छिपाना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए वह योग की सिफारिश करते हैं पर उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इसे धार्मिक राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है।

Advertisement

 

कैसे बढ़ा विवाद

भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ पर एक बड़ा आयोजन करने की योजना बनाई है। बहरहाल, इस मुद्दे पर उस समय विवाद पैदा हो गया जब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई अल्पसंख्यक संगठनों ने स्कूलों में अनिवार्य योग क्लास का विरोध किया। इसके बाद सरकार को कल सफाई देनी पड़ी कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी अनिवार्य नहीं है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: योग, दिग्विजय सिंह, सरकार, yoga, dogvijay singh, government
OUTLOOK 10 June, 2015
Advertisement