Advertisement
01 December 2017

UP निकाय चुनाव के नतीजे, भाजपा की बड़ी जीत, बसपा की वापसी, AAP का खाता खुला

ANI

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। इस जनादेश को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए काफी अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद सत्ता में आए योगी को यह जनादेश आगे की राह बताने वाला साबित होगा।

LIVE अपडेट

उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है।  रुझान के अनुसार, 

Advertisement

-अलीगढ़ से बसपा की मु. फुरकान ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 125682 वोट मिले।

-मथुरा में बीजेप प्रत्याशी मुकेश आर्य जीते, उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 22125 वोटों से हराया।


-अयोध्या  नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय जीत गए हैं। हालांकि,अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

-अमेठी नगर पंचायत में हुई भाजपा की जीत

-आम आदमी पार्टी ने खाता खोला, दो पार्षद पद पर जीत दर्ज की।  बिजनौर की सहसपुर नगर पंचायत से आप उम्मीदवार जीती हैं।


 

क्रमांकपार्टी का नामनगर निगम महापौरजीते महापौर का %नगर निगम पार्षदजीते पार्षद का %नगर पालिका परिषद अध्यक्षजीते नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का %नगर पालिका परिषद सदस्यजीते नगर पालिका परिषद सदस्य का %नगर पंचायत अध्यक्षजीते नगर पंचायत अध्यक्ष का %नगर पंचायत सदस्यजीते नगर पंचायत सदस्य का %
1 आम आदमी पार्टी 0 0 2 0.15 0 0 6 0.11 1 0.23 8 0.15
2 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 0 0 10 0.77 0 0 3 0.06 0 0 3 0.06
3 ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक 0 0 0 0 0 0 1 0.02 0 0 8 0.15
4 जनता दल (सेक्यूलर) 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
5 जनता दल(यूनाईटेड) 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
6 नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0.02
7 बहुजन समाज पार्टी 1 6.25 111 8.54 3 1.52 107 2.03 21 4.79 153 2.82
8 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा0ले0) (लिवरेशन) 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
9 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0.02
10 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 0 0 0 0 0 0 1 0.02 0 0 0 0
11 भारतीय जनता पार्टी 5 31.25 421 32.38 12 6.06 356 6.77 44 10.05 441 8.12
12 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 0 0 68 5.23 2 1.01 52 0.99 5 1.14 75 1.38
13 राष्ट्रीय जनता दल 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0.23 2 0.04
14 राष्ट्रीय लोक दल 0 0 2 0.15 0 0 4 0.08 2 0.46 21 0.39
15 लोक जनशक्ति पार्टी 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
16 शिव सेना 0 0 1 0.08 0 0 0 0 0 0 0 0
17 समता पार्टी 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
18 समाजवादी पार्टी 0 0 146 11.23 11 5.56 196 3.73 31 7.08 289 5.32

इसलिए अहम है यह जनादेश

गुजरात में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले ये परिणाम काफी महत्व रखते हैं। मेयर की 16 सीटों, पालिका परिषद चेयरमैन की 198 और नगर पंचायत की 438 सीटों के परिणाम गुजरात चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के लिए शक्ति परीक्षण का पैमान बनेगा।

यह चुनाव ना सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के लिए महत्व रखता है बल्कि यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद समाजवादी पार्टी भी नतीजों पर नजर बनाए होगी। जबकि बसपा 17 साल बाद पहली बार पार्टी के चिन्ह पर नगर निकाय चुनाव लड़ रही है।

नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में 100 साल में पहली बार किसी महिला को मेयर बनाया जाएगा। पिछले 100 साल में लखनऊ की मेयर कोई महिला नहीं बनी है। इस बार लखनऊ मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित है। वहीं वाराणसी में भी पहली महिला मेयर चुनी जाएगी। अयोध्या और मथुरा भी पहली बार अपना मेयर चुन रहा है।

बता दें कि सूबे में तीन चरणों में मतदान हुए थे। मतदान का प्रतिशत औसतन 52.5 प्रतिशत रहा। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार निकाय चुनाव हुए हैं। इसीलिए पूरे देश की निगाह इस चुनाव के नतीजों के लिए बेताब है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: election, results, today, Women, Mayor, Lucknow seat, civic polls elections
OUTLOOK 01 December, 2017
Advertisement