Advertisement
11 March 2017

मुरली मनोहर के कानपुर में 10 में से सात सीटों पर भाजपा को मिली जीत

google

सूबे में मोदी लहर की वजह से पार्टी को पूर्ण बहुमत तो मिला लेकिन कानपुर में दो भाजपा उम्‍मीदवारों को झटका लगा है। जो इस लहर का फायदा नहीं उठा सके। आर्यनगर से भाजपा उम्‍मीदवार सलिल विश्‍नोई और कानपुर कैंट से रघुनंदन सिंह भदौरिया हार गए।

गोविंदनगर विधानसभा से भाजपा उम्‍मीदवार सत्‍यदेव पचौरी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

बिठूर में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा ने सपा के मुनींद्र शुक्‍ला को लगभग 56 हजार वोटों से हराया। वही कल्‍याणपुर से सपा के सतीष निगम को हराकर भाजपा की नीलिमा कटियार ने शानदार जीत दर्ज की। महाराजपुर में भी भाजपा के सतीश महाना ने 97419 वोट पाकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा घाटमपुर में भाजपा प्रत्‍याशी कमल रानी ने सीट अपने नाम की। वहीं बिल्‍हौर में भाजपा के भगवती प्रसाद सागर ने 31 हजार वोटों से कमलेश को मात दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कानपुर, भाजपा, मुरली मनोहर जोशी, चुनाव, election result, bjp, murli manohar joshi, Kanpur
OUTLOOK 11 March, 2017
Advertisement