Advertisement
07 March 2022

एग्जिट पोलः यूपी में फिर योगी सरकार, पंजाब में आप आगे, उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, जानें अन्य राज्यों का अनुमान

FILE PHOTO

पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान का समापन हो गया। नतीजे 10 मार्च को आएंगे और इसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी लेकिन इस बार नतीजे जरूर चौंकाने वाले हो सकते हैं। सभी राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि किस राज्य में किस राजनीतिक दल की सरकार बन सकती है और कहां त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। जानें एग्जिट पोल में किस राजनीतिक दल को किस राज्य में कितनी सीटें दी गई हैं।

यूपी में फिर से योगी सरकार

यूपी में फिर से योगी सरकार आ सकती है। 403 सीटों वाले विधानसभा में सी वोटर ने पहले चरण की 58 सीटों में बीजपी को 28 से 32 सीटें, सपा को   23 से 27 सीटें, बसपा को  2 से 4 सीटें, कांग्रेस को  0 से 1 सीटें और अन्य को 0 से 1 सीट दी है जबकि दूसरे चरण की 55 सीटों में बीजेपी को 23 से 27 सीटें, सपा को 26 से 30 सीटें, बसपा को 1 से 3 सीटें, कांग्रेस  0 से 1 सीट और अन्य को 0 से 1 सीट दी है। इंडिया-टूडे एक्सिस माय-इंडिया बीजेपी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल रही हैं, जबकि सपा गठबंधन को 71 से 101 सीटें मिल रही हैं। टाइम्‍स नाउ के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 225, सपा गठबंधन को 151, बसपा को 14, कांग्रेस को 9 और अन्य को 4 सीटें मिल रही हैं।

Advertisement

पंजाब में आप मार सकती है बाजी

पंजाब में 117 सीटों पर सी वीटर का कांग्रेस को 22-28, अकाली दल को 20-26, आप को 51-61, बीजेपी को  7-13 और अन्य को 1-5 सीटें देने का अनुमान है। टाइम्स नाउ नवभारत (के मुताबिक आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है। सर्वे के मुताबिक आप को 70 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 22, शिअद को 19, भाजपा को 5 व अन्य को एक सीट मिल सकती हैं। एक्सिस माई इंडिया  के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल को 7 से 11 व आम आदमी पार्टी को 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं।

उत्तराखंड में कांटे की टक्कर

उत्तराखंड की 70 सीटों पर सी वोटर सर्वे में बीजेपी को 26-32, कांग्रेस को 32-38, आप को 0-2 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ नवभारत सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 37 सीट, कांग्रेस को 31 सीट, आम आदमी पार्टी को 1 सीट और अन्य पार्टियों को एक सीट मिल रही है। इँडिया टुडे माइ एक्सेस  के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। पार्टी को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 20-30 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 2-4 सीटें मिल रही हैं।

मणिपुर में फिर से बीजेपी के आसार

मणिपुर की 60 सीटों में सी वोटर सर्वे में बीजेपी- 23-27,,कांग्रेस- 12-16, एनपीएफ को- 3-7, एनपीपी को 10-14 और अन्य को 2-6 सीटे मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 4-8, बीजेपी को 33-43 और अन्य को 10-23 सीटें मिलने जा रही हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रही है। टाइम्स नाउ- वीटो एग्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में एमपीएसए को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को 33 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है। एनपीपी को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 4 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

गोवा में कांटे की टक्कर

गोवा का 40 सीटों पर सी वोटर ने बीजेपी को 13-17, कांग्रेस को 12-16, आप को 1-5 टीएमसी को  5-9 और अन्य को 0-2 सीटों का अनुमान है। टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। पोल के मुताबिक सत्ताधारी बीजेपी को राज्य में 14 सीटों का अनुमान है। वहीं कांग्रेस राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। उसे 16 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 4 जबकि अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया में एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। भाजपा को 14-18, कांग्रेस+ 15-20, एमजीपी+ 2-5, अन्य 0-4 सीटें मिलती दिख रही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 07 March, 2022
Advertisement