Advertisement
11 March 2016

विधानसभा की जोर-आजमाइश में बुजुर्ग नेता

माकपा ने वीएस अच्युतानंदन के साथ ही पार्टी में उनके घोर विरोधी माने जा रहे 71 साल के पी विजयन को भी मैदान में उतरने की इजाजत दे दी। केरल से चुनाव लड़ रहे केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि 83 साल के हैं। केरल में तो भाजपा ने भी अपने वयोवृद्ध नेता 86 साल के ओ राजागोपाल को मैदान में उतारा है। बंगाल में वाममोर्चा ने दो हिस्सों में 200 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें 130 नए और युवा चेहरे हैं। 70 बुजुर्ग नेता हैं। इनमें अधिकांश वाममोर्चा के पूर्व मंत्री हैं।

पूर्व वित्त मंत्री असीम दासगुप्त अपनी खड़दह सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व अल्पसंख्यक विकास मंत्री अब्दुस सत्तार अपनी पुरानी आमडांगा सीट से मैदान में हैं। दोनों उम्र के सात दशक पार कर चुके हैं। हैवीवेट सुजन चक्रवर्ती यादवपुर से हैं। बुजुर्ग नेताओं में शुमार राजारहाट-गोपालपुर से उम्मीदवार नेपालदेव भट्टाचार्य, पूर्व मंत्री देवेश दास, आएसपी के सुभाष नस्कर, फारवर्ड ब्लॉक के परेश अधिकारी, आरएसपी के बुजुर्ग नेता विश्वनाथ चौधरी, पुलिनबिहारी बास्के, पीडीएस के नेता समीर पुततुंडु अपनी सीटों पर जोर-आजमाइश की तैयारी में जुटे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भारतीय जनता पार्टी, 75 साल, रिटायर, विधानसभा चुनाव, वयोवृद्ध नेता, वाममोर्चा, कांग्रेस, वीएस अच्युतानंदन, बंगाल, केरल, vidhansabha election 2016
OUTLOOK 11 March, 2016
Advertisement