Advertisement
08 April 2019

कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को धनबाद से दिया टिकट, दरभंगा से लड़ना चाहते थे चुनाव

File Photo

बिहार के दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद अब झारखंड की धनबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्‍हें वहां से अपना उम्‍मीदवार बनाया है। विदित हो कि बिहार में कीर्ति आजाद दरभंगा से ही चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन अंतत: महागठबंधन में कांग्रेस को यह सीट नहीं मिली। धनबाद में उनका मुकाबले भारतीय जनता पार्टी के पशुपतिनाथ सिंह के साथ होगा। इसके अलावा कांग्रेस ने कालीचरण मुंडा को खूंटी से टिकट दिया है।

दरभंगा से टिकट चाहते थे कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का हाथ थामा था और वह अपने लिए बिहार के दरभंगा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बिहार में कांग्रेस का राष्ट्रीय जनता दल और अन्य दलों के साथ महागठबंधन है और वह सीट कांग्रेस के खाते में नही दी गई है। यही वजह है कि कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को दरभंगा की जगह अब झारखंड के धनबाद से मैदान में उतारा है। कीर्ति आजाद दरभंगा से 3 बार सांसद रह चुके हैं।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, kirti azad, jharkhand, dhanbad, darbhanga, lok sabha elections
OUTLOOK 08 April, 2019
Advertisement