Advertisement
05 November 2015

एग्जिट पोल: कांटे की टक्‍कर में नीतीश का पलड़ा भारी

टाइम्‍स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार, कुल 243 सीटों में से महागठबंधन को 122 सीटें मिलने की उम्‍मीद है जबकि एनडीए को 111 सीटें मिल सकती हैं। अन्‍यों के खातें में 10 सीटें जा सकती हैं। इंडिया टीवी के ए‍ग्जिट पोल में महागठबंधन को 112-132 सीटें जबकि एनडीए को 101-121 सीटें मिलने की संभावना जताई है। आज तक (इंडिया टुडे) के एग्जिट पोल में एनडीए को 120 और महागठबंधन को 117 सीटें दी गई हैं। 

एबीपी न्‍यूज के एग्जिट पोल के रुझान थोड़े चौंकाने वाले आ रहे हैं। इसके अनुसार, एनडीए को 108 सीटें मिलती नजर आ दिख रही हैं जबकि महागठबंधन 130 सीटें जीतने में कामयाब हो सकता है। 5 सीटें अन्‍यों के खाते में जा सकती हैं। एबीपी न्‍यूज के एग्जिट पोल के हिसाब से तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों को सबसे ज्‍यादा नुकसान उठाना पड़ा है। न्‍यूजएक्‍स का एग्जिट पोले भी 135 सीटों के साथ महागठबंधन को आगे बता रहा है। इस पोल में एडीए को सिर्फ 95 सीटें मिलने का अनुमान है। यह सर्वे अन्‍यों को सबसे ज्‍यादा 18 सीटें दे रहा है। 

243 सीटों वाली बिहार विधान सभा में बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। अधिकांश एग्जिट पोल में सामने आया है कि बिहार में आरक्षण पर संघ प्रमुख की बयानबाजी एक बड़ा मुद्दा बनी और इसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ा सकता है। इसके अलावा विकास के मुद्दे से हटकर गोमांस व सांप्रदायिक मसलों को उछालना और 'बिहारी बनाम बहारी' का मुद्दा भाजपा के खिलाफ जा सकता है। 

Advertisement

न्‍यूज24-टुडेज चाणक्‍य: एनडीए को मिलेंगी 155 सीटें

लीक से हटकर अपने सटीक अनुमान के लिए चर्चित टुडेज चाणक्‍य ने न्‍यूज24 के लिए किए अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को सबसे ज्‍यादा 155 सीटें मिलने का दावा किया है। इस पोल के हिसाब से एडीए को 155 से 11 सीटें कम या ज्‍यादा मिल सकती हैं जबकि महागठबंधन को सिर्फ 83 सीटें मिलने जा रही हैं। महागठबंधन की सीटों में 9 सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। अन्‍यों के खाते में यह एग्जिट पोल सिर्फ 5 सीटें दे रहा है।

एग्जिट पोल के नतीजे

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार, विधानसभा चुनाव, एग्जिट पोल
OUTLOOK 05 November, 2015
Advertisement