Advertisement
10 November 2020

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की दागदार मंजू वर्मा से जनता नाराज, 20 हजार से अधिक मतों से पीछे

File Photo

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की दागदार पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा जेडीयू की तरफ से बेगुसराय के चेरिया-बरियारपुर से चुनाव लड़ी हैं। जारी मतगणना के बीच उनके लिए अच्छी खबर नहीं है। अब तक की गिनती के मुताबिक जनता ने उनपर भरोसा नहीं जताया है। उन्हें अब तक महज 18 हजार वोट मिले हैं। चुनौती देने के लिए राजद से राजवंशी महतो मैदान में है, जो काफी आगे चल रहे हैं। शाम पांच बजे तक की हुई गिनती के मुताबिक उन्हें करीब 40 हजार वोट मिल चुके हैं। मंजू वर्मा मुजफ्फपुर शेल्टर होम कांड के बाद विवादों में आई थी। जिसके बाद उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और जेल भी जाना पड़ा। अभी वो जमानत पर हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक पोलिंग स्टेशनों की संख्या अधिक होने की वजह से इस बार चुनाव के अंतिम परिणाम आने में वक्त लगेगा। अब तक के रूझान के मुताबिक एनडीए सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। वहीं, महागठबंधन सौ सीट के करीब है। विभिन्न न्यूज चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल में महागठबंधन को भारी बहुमत से सरकार बनाते हुए दिखाया गया था। लेकिन, असल घड़ी में पूरा मामला पलट गया और एनडीए मजबूत स्थिति में उभरती हुई नजर आ रही है। एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

कोरोना महामारी के बीच बिहार का चुनाव पहला चुनाव है। इसे तीन चरणों में संपन्न कराए गए हैं। जारी गिनती के मुताबिक महागठबंधन इस वक्त 108 सीटों पर आगे चल रही है जबकि एनडीए 129 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar Assembly Election 2020, Manju Verma, Muzaffarpur shelter home scandal, मंजू वर्मा, Bihar Assembly Election 2020, Bihar Assembly Election 2020, Next CM Of Bihar, Hot assembly seat, Nitish Kumar, Tejaswi Yadav, RJD, LJP, Pappu Yadav, JAP, नीतीश कुमार, बिहार चुन
OUTLOOK 10 November, 2020
Advertisement