Advertisement
07 March 2022

छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए 31 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने किया एलान

FILE PHOTO

छह राज्यों की 13 राज्यसभा 13 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि 31 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। इसमें पंजाब से 5, केरल से 3, असम से 2 और हिमाचल प्रदेश और नागालैंड से क्रमश:1-1 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में प्रमुख हैं एंटनी (केरल), आनंद शर्मा (हिमाचल प्रदेश), और प्रताप सिंह बाजवा और नरेश गुजराल (पंजाब)। पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी, राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता शर्मा और बाजवा कांग्रेस से हैं, गुजराल शिरोमणि अकाली दल से हैं। असम की दो सीटें रानी नाराह और रिपुन बोरा रिटायर हो रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रधेश में आनंद शर्मा, एके एंटनी और एमवी श्रेयम्स कुमार और सोम प्रसाद के 2 अप्रैल को रिटायर होंगे. इसके अलावा नागालैंड में केजी केन्ये, त्रिपुरा में श्रीमती झरना दास वैध्य का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।

असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड और त्रिपुरा के सदस्य जहां 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, वहीं पंजाब के पांच सदस्य 9 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आयोग ने एक बयान में कहा, "पंजाब से भरी जाने वाली पांच सीटों में से तीन को एक चुनाव और अन्य दो को दूसरे चुनाव के जरिए भरा जाना है क्योंकि ये सीटें दो अलग-अलग द्विवार्षिक चक्रों से संबंधित हैं।" पंजाब में जहां पांच सीटें खाली हो रही हैं, वहीं केरल में तीन, असम में दो और हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में एक-एक सीट खाली हो रही है।

Advertisement

पंजाब से राज्यसभा का नामांकन 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में राज्य में पार्टियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। राज्य में पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार के दौरान कोई पद खाली नहीं हुआ है। द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 14 मार्च को जारी की जाएगी और चुनाव 31 मार्च को होंगे। स्थापित प्रथा के अनुसार, मतगणना मतदान के दिन शाम 5 बजे से होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 07 March, 2022
Advertisement