Advertisement
04 February 2017

अखिलेश ने किया अमित शाह पर पलट वार, केशव मौर्य को लपेटा

              अखिलेश ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम चुनाव मंच में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी सरकार की विफलता के विपक्षियों के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) को देख लीजिये, उन्होंने कानून-व्यवस्था पर कितनी कृपा की।    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (केशव मौर्य) भी ऐसे ही हैं। वे खुद पर लगी धाराओं के बारे में लोगों को क्यों नहीं बताते। जिन्होंने खुद कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ायी हों,  वे ही कानून-व्यवस्था की बात कर रहे हैं।

        प्रदेश में गुंडाराज होने के बसपा और भाजपा के आरोपों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत भाजपा शासित तमाम राज्यों के आंकड़े भी सामने रखें। केन्द्र में भाजपा की सरकार है। उसने नीति आयोग बनने के बाद पुलिस आधुनिकीकरण के लिये फंड खत्म कर दिया। प्रदेश में पुलिस में सबसे ज्यादा भर्ती और प्रोन्नति किसी ने की है तो वह सपा ही है।

        बसपा अध्यक्ष मायावती द्वारा प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के बारे में अखिलेश ने कहा, मैं तो मानता हूं कि ताजमहल अजूबा है। अगर पत्थर वाली सरकार की नेता (मायावती) भ्रष्टाचार के बारे में कहे तो वह भी अजूबा है।

Advertisement

        अपने पिता मुलायम सिंह यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाये जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के साथ विश्वासघात नहीं किया। सपा आज भी नेताजी (मुलायम) की पार्टी है। वह सर्वोपरि हैं। पिता-पुत्र का सम्बन्ध बदल नहीं सकता। उन्होंने जो भी किया वह सपा को तथा उसकी विचारधारा को बचाने के लिये जरूरी था।

   अखिलेश ने स्पष्ट किया कि बसपा और अन्य दलों की नीयत केवल मुसलमानों से चुनावी लाभ लेने की ही है। उनकी सरकार ने अल्पसंख्यकों को अपनी तमाम योजनाओं में उनकी आबादी के हिसाब से लाभ दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अखिलेश यादव, पलट वार, अमित शाह, केशव मौर्य, आपराधिक धारा, कानूना-व्यवस्‍था,
OUTLOOK 04 February, 2017
Advertisement