Advertisement
11 September 2024

हरियाणा चुनाव: भाजपा ने तीन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, रामबिलास शर्मा को टिकट नहीं

हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर शाम अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी की। सूची के अनुसार, पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा को महेंद्रगढ़ से टिकट नहीं दिया।

इसके साथ ही भाजपा ने सभी 90 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी की सूची के अनुसार, भाजपा ने महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा है।

रामबिलास शर्मा को इस बात का एहसास था कि पार्टी उन्हें इस सीट से टिकट संभवत: नहीं देगी, इसलिए उन्होंने पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले ही इस निर्वाचन क्षेत्र से दिन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

Advertisement

भाजपा ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा को मैदान में उतारा है, जबकि फरीदाबाद एनआईटी सीट से सतीश फागना को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

सिरसा का प्रतिनिधित्व वर्तमान में गोपाल कांडा कर रहे हैं, जो भाजपा सहयोगी हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana Election, BJP, Congress, BJP third list, Rambilas Sharma, Sirsa assembly seat
OUTLOOK 11 September, 2024
Advertisement