Advertisement
11 September 2021

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने अचानक दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में बड़ी हलचल; BJP का क्या है प्लान

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और उन्होंने अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। 

 

Advertisement

प्रेस को संबोधित करते हुए विजय रूपाणी ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अब गुजरात की विकास यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ नए नेतृत्व में आगे बढ़नी चाहिए। ये ध्यान रखकर मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के दायित्व से त्यागपत्र दिया है।"

गांधीनगर में विजय रूपाणी ने कहा, "मैं गुजरात के सीएम के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए भाजपा को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरे कार्यकाल के दौरान, मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य के विकास से जुड़ने का अवसर मिला।"

बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने में लगभग सवा साल का वक्त बचा हुआ है। 2022 के अंत तक चुनाव होने हैं। ऐसे में रुपाणी के इस्तीफे को पार्टी की आगे की रणनीति माना जा सकता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, गुजरात सीएम, विजय रूपाणी का इस्तीफा, Chief Minister Vijay Rupani, Gujarat CM, Vijay Rupani resigns
OUTLOOK 11 September, 2021
Advertisement