Advertisement
22 June 2017

किसान कर्जमाफी पर वैंकेया नायडू बोले- ‘कर्जमाफी अब फैशन बन चुका है’

एक ओर जहां देश में कर्जमाफी की मांग को लेकर लगातार किसान की खुदकुशी को देखते हुए राज्य सरकारें कर्ज माफी का ऐलान कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का कहना है कि कर्जमाफी फैशन बन चुका है। 

एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने आज एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कर्जमाफी अब फैशन बन चुका है, कर्जमाफी केवल बहुत मुश्किल स्थितियों में ही होनी चाहिए। यह समाधान नहीं है.. लेकिन किसानों का ख्याल रखना होगा। हालांकि बाद में नायडू ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसका विषय किसानों की समस्याएं था और उनका ये बयान भी उसी संदर्भ में है।  

नायडू के इस तरह के बयान पर सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि पिछले तीन साल में 36-40, 000 किसानों ने आत्म्हत्या की है और आप कर्जमाफी को फैशन बता रहे हैं। ये तो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है।

Advertisement


 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: वैंकेया नायडू, कर्जमाफी, अब फैशन, बन चुका है, Venkaiah Naidu, loan waiver, become, fashion now
OUTLOOK 22 June, 2017
Advertisement