Advertisement
09 September 2017

बाढ़ कोर्ट में मर्डर पर तेजस्वी का तंज: 'BJP का जंगलराज है इसलिए बहस नहीं'

Demo Pic

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पटना के बाढ़ कोर्ट में कैदियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 कैदी की दर्दनाक हत्या, फायरिंग में कई कैदी घायल। BJP का जंगलराज है इसलिए बहस नहीं’।


Advertisement

बता दें कि बिहार के पटना जिले के बाढ़ इलाके में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने कोर्ट परिसर में हमला करके एक कैदी की हत्या कर दी। वहीं, इस हमले में दो अन्य कैदी घायल हो गए हैं।

दरअसल, घटना उस समय हुई जब हत्या समेत कई अन्य मामलों मे आरोपी गुड्डू सिंह को पेशी के लिए कोर्ट परिसर में लाया गया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। इससे एक दिन पहले ही बिहार के अरवल जिलें में एक पत्रकार को गोली मार दी गई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tejashwi Yadav, targets, Nitish govt, firing, court campus, barh, bihar
OUTLOOK 09 September, 2017
Advertisement