Advertisement
31 August 2022

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पाओला को मंगलवार 31 अगस्त को अंतिम विदाई दी गई।

बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी। बयान में कहा गया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।

रमेश ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां श्रीमती पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ।’ 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर दुख जताया है।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sonia Gandhi, mother Paola Maino, passed away, Italy
OUTLOOK 31 August, 2022
Advertisement