Advertisement
06 February 2018

राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा- राफेल डील में सरकार ने किया घोटाला

ANI

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए फ्रांस के साथ हुई राफेल डील को लेकर आरोप लगाया है। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने इस डील को करने के लिए निजी तौर पर पेरिस गए थे और वहीं, पर राफेल डील हो गई और किसी को इस बात की खबर तक नहीं लगी।

बता दें कि सोमवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा था कि राफेल सौदा दो देशों की सरकारों के बीच का सौदा है। इससे संबंधित जानकारी प्रकट नहीं की जा सकती है। इसके साथ ही सीतारमण ने ये भी कहा था कि इस सौदे में कोई भी सार्वजनिक या निजी कंपनी शामिल नहीं है।

इसके बाद ही राहुल गांधी ने कहा कि अगर रक्षा मंत्री राफेल खरीद में खर्च हुए पैसे का ब्यौरा नहीं देती हैं, तो इसका मतलब क्या है? इसका एक ही मतलब है कि ये एक घोटाला है। मोदी जी पैरिस गए थे। उन्होंने डील बदल दी। सारा देश ये बात जानता है।

Advertisement


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, targets, PM Mod, on Rafael deal
OUTLOOK 06 February, 2018
Advertisement