Advertisement
09 March 2019

ग्रेटर नोएडा में बोले पीएम मोदी- विरोधियों की उड़ी हुई है नींद

ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किलॉजी के साथ नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पुरानी सरकारों को आड़े हाथों लिया। यहां पर उन्होंने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किलॉजी का लोकार्पण किया। उन्होंने इंस्टीट्यूट परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण किया। पीएम मोदी ने इसके साथ ही नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो (ब्लू लाइन विस्तार) समेत कई प्रोजेक्‍ट्स का उद्घाटन किया। इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के अलावा कई अन्‍य माननीय भी मौजूद रहे।

विकास कार्यों से हो रही नोएडा की पहचान

पीएम मोदी ने कहा, यहां लोग मोदी मोदी नारे लगा रहे हैं और वहां कुछ लोगों की नींद खराब हो रही है। पहले नोएडा की पहचान भूमि आवंटन, टेंडर घोटाले से होती थी। पुरानी सरकारों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा को खूब लूटा गया। अब नोएडा की पहचान विकास कार्यों से हो रही है। 2014 से पहले सिर्फ दो मोबाइल कंपनी देश में थी, अव 125 हो गयी है। इनमें से बड़ी कंपनियां नोएडा और ग्रेटर नोएडा में है। उन्होंने कहा कि नोएडा मेक इन इंडिया का हब बन गया है। उत्तर प्रदेश बदल रहा है।

Advertisement

जेवर में बनेगा देश सबसे बड़ा हवाई अड्डा

पीएम मोदी ने कहा कि जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा। एयरपोर्ट के निर्माण की सभी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। जेवर एयरपोर्ट बन जाने की वजह से यहां के लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। बरेली से भी शीघ हवाई जहाजों की उड़ान होगी। इससे इन शहरों की इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा।

उद्योगों का विकास होगा

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का लाभ समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलेगा।  बक्सर के बिजली प्लांट पर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पीएम मोदी ने बुलंदशहर व बिहार के बक्सर जिले में होने वाले करोड़ों रुपये के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी यहीं से किया। बिहार के बक्सर में स्थापित होने वाले 1,320 मेगावॉट क्षमता के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने वीडियो लिंक के जरिये ग्रेटर नोएडा से किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बुलंदशहर में खुर्जा के नजदीक स्थापित होने वाले थर्मल पावर प्लांट की आधार शिला रखी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Primeminister, narendra modi, greater noida, congress
OUTLOOK 09 March, 2019
Advertisement