Advertisement
11 September 2016

एमपी के स्थानीय चुनावों में कांग्रेस की लगातार तीसरी जीत

google

 

 
इस बार सतना नगर निगम के एक वार्ड में कांग्रेस की रचना सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को एक हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा शाजापुर जिले के मोहन बडोदिया ब्लॉक में दो जनपद सदस्यों के चुनाव हुए तो वहां भी कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दे दी।

यहां कांग्रेस के ओम प्रकाश और गोपाल जीते। इन नतीजों से साफ है कि कांग्रेस निचले स्तर पर मजबूत हो रही है। मजबूत भी ऐसी कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तीन चुनावों में उसने भाजपा को पटखनी दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: चुनाव, मध्‍य प्रदेश, भाजपा, कांग्रेस, congress, bjp, election, Madhya Pradesh
OUTLOOK 11 September, 2016
Advertisement