Advertisement
30 August 2018

राफेल सौदा पर राहुल ने जेटली को याद दिलाया चैलेंज, कहा - ‘अब 6 घंटे भी नहीं बचे हैं’

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल विमान सौदे को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित किया है। राहुल गांधी ने इस बार कहा ‌कि जेटली जी, राफेल सौदे की जेपीसी जांच की ‌मियाद खत्म होने में 6 घंटे से भी कम बचे हैं।

जेपीसी जांच की मियाद खत्म होने में 6 घंटे से भी कम बचे हैं: राहुल 

एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है, ‘जेटली जी, राफेल सौदे की जेपीसी जांच की ‌मियाद खत्म होने में 6 घंटे से भी कम बचे हैं। यंग इंडिया इंतजार कर रहा है। उम्मीद है आप मोदी और अनिल अंबानी जी को यह समझाने की कोशिश कर रहे होंगे कि वे आखिर आपकी बात क्यों सुनें और जांच को मंजूरी दें’। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस ट्वीट में वित्त मंत्री अरुण जेटली को टैग भी किया है।

Advertisement

इससे पहले राहुल ने जेटली को दिया था 24 घंटे का समय

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट कर वित्त मंत्री को 24 घंटे का समय देते हुए राफेल सौदे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि 'ग्रेट राफेल रॉबरी' पर फिर से देश का ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया जेटली जी। क्यों न इस मामले को निपटाने के लिए संयुक्ति संसदीय समिति से जांच करा ली जाए?

समस्या यह है कि आपके सुप्रीम लीडर अपने दोस्त को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए थोड़ी तकलीफ हो सकती है। पता कर लीजिए और 24 घंटे में जवाब दीजिए। हम इंतजार कर रहे हैं।

राहुल के ट्वीट पर अमित शाह का पलटवार

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पटलवार किया। शाह ने कहा ‘24 घंटे का इंतजार क्यों करना जब आपके पास अपनी जेपीसी- झूठी पार्टी कांग्रेस है। आपने राफेल की कीमत दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में अलग-अलग बताई, जिससे देश को मूर्ख बनाने का आपका झूठ स्पष्ट है। लेकिन देश का आईक्यू आपसे ज्यादा है।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: JPC deadline, running out, Rahul, tells Jaitley
OUTLOOK 30 August, 2018
Advertisement