Advertisement
21 July 2020

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब का बयान, कहा- पंजाबी और जाट 'कम दिमाग वाले', शारीरिक रूप से होते हैं मजबूत

File Photo

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवादो में आ गए हैं। उन्होंने राज्य की राजधानी अगरतला में प्रेस क्लब को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबी और जाट समुदाय के लोग शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं लेकिन कम दिमाग वाले होते हैं। जिसके बाद ये विवाद सुर्खियों में आ गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बंगालियों को बहुत बुद्धिमान माना जाता है।

रविवार को किए एक संबोधन में देब ने कहा कि भारत में प्रत्येक समुदाय अपने निश्चित प्रकार और चरित्र के लिए जाना जाता है। सीएम विप्लब देब भारतीय जनता पार्टी से आते हैं। उनके इस बयान को कांग्रेस पार्टी ने "शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है। इस बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो क्लिप में देब कह रहे हैं, "बंगाल या बंगालियों के लिएयह कहा जाता है कि किसी को बुद्धिमत्ता के संबंध में चुनौती नहीं देनी चाहिए। बंगालियों को बहुत बुद्धिमान के रूप में जाना जाता है और यहीं उनकी पहचान है।" हालांकिपंजाबियों और जाटों को उनकी शारीरिक ताकत के लिए जाना जाता है

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "जब हम पंजाब के लोगों के बारे में बात करते हैंतो हम कहते हैं कि वह एक पंजाबीसरदार हैं। उनके पास कम बुद्धि हैलेकिन वे बहुत मजबूत हैं। कोई उन्हें ताकत से नहीं बल्कि प्यार और स्नेह से जीत सकता है। हरियाणा में बड़ी संख्या में जाट रहते हैं। लोग जाटों के बारे में क्या कहते हैंजाट कम बुद्धिमान होते हैंलेकिन बहुत स्वस्थ होते हैं।"

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jats, Punjabis, Less Brainy, Tripura CM, Biplab Deb, त्रिपुरा सीएम, जाट, पंजाबी, Political News In Hindi
OUTLOOK 21 July, 2020
Advertisement