Advertisement
23 June 2019

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

File Photo

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा सांसद को किसी अनजान शख्स ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। तिवारी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मैसेज शुक्रवार की दोपहर भेजा गया था, जिसे सांसद ने शनिवार को देखा।

शुक्रवार को भेजा गया मैसेज

भाजपा सांसद ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे किसी अनजान शख्स ने मोबाइल पर मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी है।' बता दें कि धमकी मनोज तिवारी के पर्सनल मोबाइल फोन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर भेजी गई। दिल्ली भाजपा मीडिया सेल ने बताया कि भाजपा सांसद ने इस मैसेज को शनिवार शाम देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Advertisement

मामले की जांच शुरू

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के निर्देश पर स्पेशल सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले शनिवार को भी किसी अज्ञात शख्स ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि, कुछ ही देर में दिल्ली पुलिस ने 80 साल के आरोपी कॉलर का पता लगा लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कॉल करने वाला शख्स कर्नाटक का रहनेवाला बताया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi, BJP president, Manoj Tiwari, SMS
OUTLOOK 23 June, 2019
Advertisement