Advertisement
23 September 2019

2 अक्टूबर को सोनिया गांधी करेंगी पदयात्रा, दिलाएंगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शपथ

File Photo

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर देश भर में आयोजित होने वाली पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिरकत करेंगी। सोनिया गांधी दिल्ली में इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह यात्रा पार्टी के दिल्ली प्रदेश के दफ्तर से सुबह 9 बजे शुरू होगी। इसके बाद 7000 लोगों की ये मानव श्रृंखला 11 बजे सुबह राजघाट पहुंचेगी। सोनिया गांधी इस तीन किलोमीटर की पूरी दूरी में पदयात्रा नहीं करेंगी। बल्कि सीधे 11 बजे राजघाट ही पहुंचेंगी। खबर है कि सोनिया गांधी कुछ मीटर पदयात्रा कर सकती हैं।

कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाएंगी सोनिया

इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी राजघाट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाएंगी। शपथ में गांधी के आदर्शों पर चलने और साम्प्रदायिकता से लड़ने की बात होगी। सोनिया गांधी ने इससे पहले अपनी प्रदेश इकाइयों और पार्टी पदाधिकारियों को 2 अक्टूबर के दिन अनिवार्य तौर पर एक घंटे की पदयात्रा करने के लिए कहा है।

Advertisement

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस बड़े आयोजन करने की तैयारी में है। सोनिया गांधी के निर्देश पर जिलों से लेकर पीसीसी स्तर पर कई आयोजन होंगे। वहीं बीजेपी भी महात्मा गांधी के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में है। ताकि गांधीजी के जरिए लोगों में अपनी पैठ मजबूत कर सके।

चुनाव में ये मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

वहीं कांग्रेस ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि इन दोनों राज्यों की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जनता से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी।

उन्होंने कहा, 'चुनाव तिथियों की घोषणा हुई है। हम इसका स्वागत करते हैं. हम तन, मन और बल से तैयार हैं। हम जनता के मुद्दे पूरे जोश से उठाएंगे जैसे कि पहले भी उठाते आएं हैं।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress interim president, sonia gandhi, 2nd october
OUTLOOK 23 September, 2019
Advertisement