Advertisement
26 March 2019

कांग्रेस और सपा ने जारी की तीन-तीन उम्मीदवारों की लिस्ट

File Photo

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट रामपुर से संजय कपूर को चुनाव मैदान उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने आज यहां एक बयान में यह जानकारी दी। कपूर उत्तर प्रदेश में कई बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने गुजरात की दो और लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से धर्मेशभाई पटेल और कच्छ लोकसभा सीट से नरेश एम माहेश्वरी को टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में रह चुकी फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी–बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने आजम खान को रामुपर से चुनाव मैदान में उतारा है।

सपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की लिस्ट

Advertisement

वहीं, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें एटा से देवेंद्र यादव, पीलीभीत से हेमराज वर्मा, फैजाबाद से आनंद सेन को टिकट दिया गया है।



 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, SP, list, three candidates]
OUTLOOK 26 March, 2019
Advertisement