Advertisement
08 August 2017

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले पर वाड्रा बोले, 'बेटी बचाओ के नारे का क्या हुआ?'

FILE PHOTO

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब बेटी बचाओ के नारे का क्या हुआ? वाड्रा ने मंगलवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना की निंदा की और भाजपा पर सवाल उठाए।

वाड्रा ने लिखा, “ये काफी हैरान करने वाला है कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ होती है, मगर आरोपियों के साथ इसलिए ढीला व्यवहार किया जा रहा क्योंकि वह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष का बेटा है। अब बेटी बचाओ के नारे का क्या हुआ?”

Advertisement

सीएम की टिप्पणी शर्मनाक

वाड्रा ने लिखा कि सीएम ने इस मामले पर जैसे टिप्पणी दी है वह भी शर्मनाक है। यह कोई निजी मामला नहीं है, इस तरह के बर्ताव पर किसी तरह की सफाई नहीं दी जा सकती है।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी का हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने कथित तौर पर कार से पीछा किया और छेड़खानी की कोशिश की। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जल्द ही जमानत पर छोड़ दिया। इस घटना को लेकर विपक्ष हरियाणा की भाजपा सरकार को घेर रही है।  

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chandigarh, stalking, case, Vadra, slogan, Beti Bachao
OUTLOOK 08 August, 2017
Advertisement