Advertisement
01 June 2018

उपचुनाव नतीजों पर बोले हेमंत सोरेन, घमंड के कारण हार गई भाजपा

ANI

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने घमंड के कारण सिली और गोमिया विधानसभा सीटों को खो दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिली और गोमिया दोनों विधानसभा सीटों से मिली जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, ‘उपचुनाव के परिणाम राज्य के पक्ष में आए हैं’। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा समर्थित जेएमएम ने गुरुवार को उपचुनाव में सिली और गोमिया दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।

गोमिया में, जेएमएम की उम्मीदवार बबिता देवी ने जेवीएम के लंबोदर महतो को करीब 1300 वोटों से हराया। वहीं, सिल्ली विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार सीमा महतो जीतीं। सीमा ने आजसू के सुदेश महतो को 13,510 वोटों से हराया है। जबकि बीजेपी के उम्मीदवार माधवल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जेएमएम विधायकों योगेंद्र महतो और अमित महतो के दृढ़ विश्वास के बाद दोनों सीटों में उप-चुनावों की जरुरत थी।

Advertisement

गौरतलब है कि लोकसभा की चार सीटों पर उपचुनाव और विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव नतीजों में भाजपा ने महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा सीट समेत दो सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी को उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधान सभा सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: By-polls, BJP lost, due to arrogance, says Hemant Soren
OUTLOOK 01 June, 2018
Advertisement