Advertisement
29 April 2017

किसानों की पीठ में छुरा घोंप रही है भाजपा: सुरजेवाला

google

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा से देश के किसानों की पीठ में ‘छुरा ना घोंपने’ को कहा है।

सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल और एसबीआई प्रमुख किसानों की ऋण माफी का विरोध करते हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम कृषि पर कर लगाना चाहते हैं। मेरी अपील है कि भाजपा भारत के किसानों की पीठ में छुरा ना घोंपें। इससे पहले नीति आयाेग के सदस्य बिबेक देबरॉय ने भी कृषि आय और ग्रामीण क्षेत्र को टैक्स के दायरे में लाने की वकालत की थी। 

गौर हो कि भारत में किसानों की दुर्दशा और आत्‍महत्‍या की स्थिति 1990 के बाद और विकराल हुई है। 1997 से 2006 के बीच 1,66,304 किसानों ने आत्महत्या की। मानसून की असफलता के कारण फसलों की बर्बादी और किसानों पर कर्ज का बोझ आत्‍महत्‍या के प्रमुख कारण माने जाते हैंंंं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: किसान, भाजपा, आरोप, सुरजेवाला, Farmers, BJP, allegation, Surjewala
OUTLOOK 29 April, 2017
Advertisement