Advertisement
24 August 2017

भाजपा ने जेटली को बनाया गुजरात का चुनाव प्रभारी, जावेड़कर को कर्नाटक का जिम्मा

एएनआई

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया जबकि कर्नाटक की जिम्मेदारी केंद्रीय मानव संशाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को सौंपी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मानव संशाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को कर्नाटक का प्रभार दिया गया है। अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जीतेंद्र चौधरी और पीपी चौधरी को गुजरात विधानसभा चुनाव का उप-प्रभारी बनाया है। पीयूष गोयल को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का उप-प्रभारी बनाया गया है। 

आपको बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात विधानसभा की कार्य अवधि 22 जनवरी, 2018 तक है। कर्नाटक विधानसभा की कार्य अवधि 28 मई, 2018 को समाप्त होगी। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले तीन बार से सत्ता में है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Arun Jaitley, appointed BJP election incharge, Gujarat, Prakash Javadekar, Karnataka, Thawarchand Gehlot, election incharge, HP.
OUTLOOK 24 August, 2017
Advertisement