Advertisement
21 August 2018

कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अहमद पटेल बने कोषाध्यक्ष, आनंद शर्मा को फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट

File Photo

राहुल गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए अहमद पटेल को नया कोषाध्यक्ष बनाया है। बहुत दिनों से इस पद पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा संभाल रहे थे। अब अहमद पटेल मोतीलाल वोरा का स्थान लेंगे।

पार्टी ने मोतीलाल बोरा को महासचिव के साथ इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा आनंद शर्मा को पार्टी के फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट का चेयरमैन बनाया गया है। 

अहमद पटेल सोनिया के काफी करीबी माने जाते हैं और कई सालों से उनके राजनीतिक सलाहकार हैं। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से उन्होंने इस पद को छोड़ा।

Advertisement

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी के स्थान पर लुईजिन्हो फ्लेरियो को पूर्वोत्तर के राज्यों (असम को छोड़कर) का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है।

वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को कर्ण सिंह के स्थान पर पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का अध्यक्ष बनाया गया और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्य समिति में बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य शमिल किया गया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही मोतीलाल वोरा को महासचिव (प्रशासन) बनाया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘पार्टी बतौर कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।’ 



 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ahmed Patel, Congress, new treasurer, Replaced, Motilal Bora
OUTLOOK 21 August, 2018
Advertisement