Advertisement
02 January 2024

‘एक थी कांग्रेस Vs एक था जोकर’, पंजाब में 'आप' और 'कांग्रेस' के बीच खिंची तलवारें

‘इंडिया’ गठबंधन के तहत पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की चर्चा से पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा है। हालांकि, इस गठबंधन बारे में दोनों पार्टियों में हाईकमान की ओर से अंतिम फैसला लिया जाना है।

पंजाब में कांग्रेस की खींचतान को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में मां, बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है कि एक थी कांग्रेस।

वैसे, भगवंत मान ने ‘इंडिया’ गठबंधन का बचाव भी किया और बताया कि जल्दी ही गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश का संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान बचेगा तो देश और राजनीतिक दल बचेंगे।

Advertisement

वहीं, भगवंत मान के तंज पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। खेड़ा ने एक्स पर लिखा-'आप’ के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं!! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुंह की खाएंगे। वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’। आपने तो देखी होगी?

‘आप’ के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं!!

दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुँह की खाएँगे।

वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’।

आपने तो देखी होगी? https://t.co/pgNF2L6e0X
— Pawan Khera

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 'Ek Thi Congress Vs Ek Tha Joker', 'AAP', 'Congress', Punjab
OUTLOOK 02 January, 2024
Advertisement