Advertisement
07 February 2022

उत्तराखंड चुनाव: हरिद्वार में केजरीवाल, रोजगार सहित इन मुद्दों पर किए वादे

एएनआई

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के चुनावी मैदान में कबजा करने के इरादे से जी-तोड़ मेहनत कर रही है। वे लगातार चुनावी सभाओं में जनता से संवाद कर आप का विजन भी सामने रख रहे हैं। इसी दौरान सोमवार को केजरीवाल हरिद्वार पहुंचे। यहां उत्तराखंड की जनता को संबोधित कर उन्होंने रोजगार का मुद्दा उठाया और दूसरी राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा।

हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। इतने सालों में भ्रष्टाचार को छोड़कर उत्तराखंड के लोगों ने कुछ नहीं देखा। उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए ये दोनों पार्टियां ज़िम्मेदार है।

उन्होंने आगे कहा, ''मैंने दिल्ली की जनता से कहा है कि अगर में 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना।''

Advertisement

उन्होंने लोगों से वादा करते हुए आगे कहा कि हम उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इससे पर्यटन को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा, हमें उम्मीद है कि इससे यहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज उत्तराखंड के अंदर सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। जब तक किसी बेरोजगार को नौकरी नहीं मिलती है उसके लिए 5,000 रुपए का बेरोजगारी भत्ता होगा। 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के खाते में हर महीने 1,000 रुपए डाले जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक चुनाव है जिसमें एक बड़ा बदलाव संभव है। उत्तराखंड में पहली बार ईमानदार सरकार बन सकती है। भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। 

गौरतलब हो कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्तराखंड चुनाव, अरविंद केजरीवाल, विधानसभा चुनाव 2022, हरिद्वार में केजरीवाल, Uttarakhand elections, Arvind Kejriwal, Assembly elections 2022, Kejriwal in Haridwar
OUTLOOK 07 February, 2022
Advertisement