Advertisement
24 January 2022

बसपा सरकार के शुरू किए गए कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही भाजपा: मायावती

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री रहते उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में "सबसे बड़ी" समस्याएं खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और पलायन हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि राज्य पिछड़ रहा है।

मायावती ने ट्वीट में कहा, "भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव और जीवन और संपत्ति की असुरक्षा, यानी खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और लाखों लोगों का पलायन, एक बड़ी आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं।"

Advertisement

ये (समस्याएं) "लगातार बढ़ रही हैं और लोगों में निराशा पैदा कर रही हैं, समाज और राज्य पिछड़ रहे हैं, बहुत दुख की बात है।"

सत्तारूढ़ भाजपा पर उनका हमला अगले महीने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले चुनावों से पहले हुआ है।

संबंधित ट्वीट में, उन्होंने भाजपा सरकार पर उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया और पूछा कि वर्तमान सरकार ने अपने दम पर क्या किया है।

मायावती ने पूछा, "उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के तहत लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ घर उपलब्ध कराया गया था और लगभग 15-20 लाख घरों के लिए तैयारी चल रही थी। लेकिन सरकार बदलने के कारण यह काम अधूरा रह गया, जिसे भाजपा भुनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अपने दम पर क्या किया है?"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BSP president Mayawati, BJP government, Uttar Pradesh, मायावती, बसपा, भाजपा, उत्तर प्रदेश, यूपी विधानसभा चुनाव
OUTLOOK 24 January, 2022
Advertisement