Advertisement
24 August 2022

बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा

बिहार में जदयू की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आखिरकार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अपनी बात को रखने के बाद विजय सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें बहुमत से सदन का अध्यक्ष चुना गया था, वर्तमान राजनीतिक हालात में बहुमत मेरे पक्ष में नहीं है, इसलिए पद का त्याग करता हूं।

सदन में उन्होंने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपका अविश्वास प्रस्ताव अस्पष्ट है। 9 माननीय सदस्यों का जो पत्र मिला उसमें से 8 नियम के मुताबिक नहीं थे।"

Advertisement

सदन में अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुर्सी 'पंच परमेश्वर' है। सभापीठ पर संदेह जताकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं? लोग निर्णय लेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के बनते ही मै इस्तीफा दे देता लेकिन कुछ विधायकों ने मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जो मुझे ठीक नहीं लगा। मुझे लगा कि बिना अपना पक्ष रखे हुए पद का त्याग करना सही नहीं है। मेरे विरुद्ध मनमानी और तानाशाही का जो आरोप लगाया गया वो बिल्कुल निराधार है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार, नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट, स्पीकर विजय सिन्हा, Bihar, Vijay Kumar Sinha, Bihar Speaker, Bihar Assembly
OUTLOOK 24 August, 2022
Advertisement