Advertisement
03 June 2021

ममता ने अलापन पर बोला बंद चैप्टर, करती रहूंगी ये काम

file photo

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि अलपन बंद्योपाध्याय का चैप्टर बंद हो चुका है। लेकिन, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका प्रशासन केंद्र सरकार में शामिल नहीं होने पर राज्य के पूर्व मुख्य सचिव के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि अलपन बंद्योपाध्याय का अध्याय अब समाप्त हो गया है। अलपन बंद्योपाध्याय के साथ जो भी हो रहा है, उसमें पश्चिम बंगाल सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।

बंद्योपाध्याय 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन राज्य ने हाल ही में उनके कार्यकाल को तीन महीने बढ़ाने की अनुमति मांगी थी जो की मिल भी गई थी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Advertisement

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई एक समीक्षा बैठक में सीएम ममता और राज्य के मुख्य सचिव के भाग नही लेने पर विवाद छिड़ गया, जिसके तुरंत बाद उन्हें केंद्र की ओर से तबादले का निर्देश सौंपा गया था।

नौकरशाह ने केंद्र और राज्य के बीच जारी विवाद में दिल्ली जाने के बदले सेवानिवृत्ति को चुना। जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर लिया गया।

केंद्र और ममता बनर्जी सरकार के बीच रस्साकशी के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के कड़े प्रावधान के तहत अलपन बंद्योपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें दो साल तक की कैद का प्रवधान है। अलपन बंद्योपाध्याय ने पहले ही मुख्य सलाहकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया है और ममता बनर्जी की अध्यक्षता में राज्य सिंचाई विभाग की बुधवार की बैठक में उपस्थित थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अलपन बंद्योपाध्याय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, टीएमसी के मुख्य सलाहकार, Chief Minister Mamata Banerjee, Alapan Bandyopadhyay, Prime Minister Narendra Modi, Union Home Ministry, Chief Advisor to TMC
OUTLOOK 03 June, 2021
Advertisement