Advertisement
09 September 2021

राज्यसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, चार अक्टूबर को मतदान, देखें पूरा विवरण

चुनाव आयोग ने 6 राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। इसमें तमिलनाडु की दो और पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक सीट शामिल है। इन सीटों पर 4 अक्टूबर को मतदान होना है। इसी दिन शाम परिणाम भी सामने आ जाएंगे।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है, "आयोग 6 सीटों के लिए 4 अक्टूबर को राज्यसभा उपचुनाव आयोजित करेगा - पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 1-1 और तमिलनाडु में 2 सीटों के लिए चुनाव होगा।"

वहीं बिहार में विधानसभा परिषद की 1 सीट के लिए उपचुनाव 4 अक्टूबर को होगा।

Advertisement


यहां देखें विवरण

 

चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु से राज्यसभा की सीट इस साल 7 मई 2021 को आईएडीएमके नेता केपी मुनुसामी के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। इनका कार्यकाल 2026 तक था। इसके अलावा, तमिलनाडु से ही आर. वैथीलिंगम के इस्तीफे से राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई है, जिनका कार्यकाल 2022 तक था। 

 

पश्चिम बंगाल में 6 मई 2021 को मानस रंजन भूनिया के इस्तीफे से एक सीट रिक्त हुई है। मानस भुनिया अब ममता सरकार में मंत्री हैं। वहीं असम में भी बिसजित डमरे के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राजीव शंकरराव सातव के निधन के कारण एक सीट पर उपचुनाव होना है। वहीं, मध्य प्रदेश में थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। 

 

 



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भारत चुनाव आयोग, राज्यसभा उपचुनाव, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, Election Commission of India, Rajya Sabha by-elections, Tamil Nadu, West Bengal, Assam, Maharashtra, Madhya Pradesh, Bihar
OUTLOOK 09 September, 2021
Advertisement