Advertisement
19 January 2022

गोवा चुनाव: अमित पालेकर आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा, केजरीवाल ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वकील से नेता बने अमित पालेकर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।


46 वर्षीय वकील हाल ही में आप में शामिल हुए थे और सेंट क्रूज़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में भाजपा कर रही है। उनके नाम की घोषणा आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पणजी में की।

केजरीवाल ने कहा, “गोवा एक बदलाव चाहता है और आप को तटीय राज्य में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग दिल्ली के शासन मॉडल से प्रभावित हैं।'

केजरीवाल ने कहा कि इस बार पार्टी ने पूरे राज्य में नए चेहरों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि पालेकर गोवा के लिए नया चेहरा हैं। केजरीवाल ने कहा, पालेकर वह है जो गोवा के लिए अपनी जान तक देने को तैयार है।

आप ने घोषणा की थी कि वह गोवा में अपने मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में भंडारी समुदाय से चेहरा देगी। पालेकर भंडारी समुदाय से हैं।

केजरीवाल ने इस बात से इनकार किया कि गोवा में भंडारी समुदाय के एक सदस्य को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर आप जाति की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, "इसके विपरीत, हम जाति की राजनीति को ठीक कर रहे हैं जो पहले अन्य राजनीतिक दलों द्वारा खेली जाती थी।"

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Amit Palekar, AAP's CM face, Goa polls, गोवा चुनाव, अमित पालेकर, आम आदमी पार्टी, मुख्यमंत्री चेहरा, केजरीवाल, Aam Aadmi Party, AAP
OUTLOOK 19 January, 2022
Advertisement