Advertisement
29 January 2022

अखिलेश यादव ने दिल्ली में हेलिकॉप्टर रोके जाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी की शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करती थी। इससे पहले ही अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक दिया गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। यादव ने शुक्रवार को कहा, ''चुनाव से पहले भाजपा कुछ भी कर सकती है।'' इस घटना को देखते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से इस मामले को उठाने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विट किया था, "मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।"

Advertisement

अपडेट के अनुसार अखिलेश यादव दिल्ली से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने एक और ट्विट किया है कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, चौधरी जयंत चौधरी, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Chaudhary Jayant Chaudhary
OUTLOOK 29 January, 2022
Advertisement