Advertisement
20 March 2021

शुक्रवार की रात 45 मिनट तक डाउन रहा वॉट्सऐप-इंस्टाग्राम, यूजर्स कुछ नहीं कर पा रहे थे; जानिए- ऐसा क्यों हुआ

Symbolic Image/ File Photo

शुक्रवार की देर रात अचानक से वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम काम करना बंद कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनके इस्तेमाल करने वाले यूजर्स परेशान हो गए। कोई किसी को ना तो मैसेज भेज पा रहा था और ना ही ले पा रहा था।

शुक्रवार की रात करीब 45 मिनट तक ये स्थिति बनी रही। 11 बजे के आसपास व्हाट्सऐप यूजर्स के मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी शुरू हो गई। ये समस्या करीब 11 बजकर 45 मिनट तक रही। इस परेशानी के शुरू होते ही यूजर्स ने ट्विटर के जरिए डाउन व्हाट्सऐप-इंस्टाग्राम पोस्ट करना शुरू कर दिया। इस दिक्कत से दुनिया भर के करोड़ों लोग प्रभावित हुएं।

Advertisement

ठीक होने के बाद व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इसकी सूचना अपने यूजर्स को दी। व्हाट्सएप की तरफ से कहा गया कि कुछ समय के लिए दिक्कतें आई थी लेकिन अब सब सही हो गया है। व्हाट्सएप ने लिखा, आपके धैर्य के लिए शुक्रिया, ये 45 मिनट का मसला था,लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। इंस्टाग्राम ने भी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ लोगों इंस्टाग्राम अकाउंट्स के साथ समस्या आई, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। परेशानी के लिए खेद है।

 

 ये स्थिति प्लेटफॉर्म्स के सर्वर्स डाउन होने की वजह से उत्पन्न हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Whatsapp, Instagram Services, Restored After Global Outage
OUTLOOK 20 March, 2021
Advertisement