Advertisement
25 April 2017

खोखले साबित हुए दावे, नहीं घटा सबसे भारी महिला का वजन

google

इमान की बहन नें दावा किया कि इलाज कर रहे डॉ. मुफ्फजल लकड़ावाला को उनकी तबीयत और सुधार की सही जानकारी नहीं दे रहे है। डॉक्टर उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। हालांकि डॉ.लकड़ावाला ने इन सभी आरोपों से इंकार किया और कहा कि इमान पूरी तरह ठीक हैं और उनका सीटी स्कैन किया जाना है।

डॉक्टर ने किया पलटवार

डॉ. ने मीडिया को  बताया कि सायमा आर्थिक कारणों से इमान को वापस नहीं ले जाना चाहतीं इसलिए वो ऐसे आरोप लगा रही हैं। पहले 15 दिन तक उन्हें कोई समस्या नहीं थी लेकिन जब इमान को इजिप्ट ले जाने की सलाह दी तो वह आरोप लगाने लगीं। डॉ. लकड़ावाला का कहना है कि इमान के स्वास्थ्य में हैरतंगेज सुधार देखा जा सकता है। वजन कम होने के कारण उनकी दूसरी बीमारियों में भी सुधार हुआ है।

Advertisement

सुषमा स्वराज को अनुरोध कर आई हैं भारत

इमान अहमद ट्वीटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विशेष अनुरोध कर भारत आई हैं। गौरतलब है कि इमान अहमद इजिप्ट (मिस्र) की रहने वाली हैं। उनका इलाज मुंबई के सैफी अस्पताल में चल रहा है। उनका वजन 500 किलो से ज्यादा था जिसकी वजह से  उन्हें ब्लड प्रेशर, लकवा और किडनी की बीमारियां भी थीं। फिलहाल मुंबई के सैफी अस्पताल में इलाज के दौरान दो महीनों में उनका 250 किलो वजन गिर गया है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: World's heaviest women, Egypt, Doctor, fools, India, विश्व की वजनी महिला, डॉक्टर, मूर्ख, इलाज
OUTLOOK 25 April, 2017
Advertisement