Advertisement
03 June 2021

उत्तर प्रदेश: चुनाव हारते ही 'धर्म परिवर्तन' पर अड़ा सुरेश, बताई इसकी वजह, अब केंद्रीय मंत्री ने दिया दखल

चुनाव में हार मिलने के बाद निराश होना स्वाभाविक है लेकिन कोई शख्स धर्मपरिवर्तन पर अड़ जाए यह ऐसा शायद ही देखने को मिलता है। मगर उत्तर प्रदेश के बरेली में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव हारने के बाद उम्मीदवार ने अपने धर्म परिवर्तन की घोषणा कर दी ।

आजतक के मुताबिक,सुरेश गंगवार को हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में केवल 43 वोट पड़े थे। वे अपनी इस करारी शिकस्त से काफी परेशान थे। उनके मुताबिक स्थानीय लोगों ने उनकी इस हार का काफी मजाक भी बनाया। उन्हें इस बात का दुख था कि सभी ने उसके समर्थन की बात कही थी, मगर वोट नहीं दिया।

अब जब सुरेश लोगों के तानों से परेशान हो गए तब उन्होंने धर्म परिवर्तन का ऐलान कर दिया। मगर उनके उस ऐलान के बाद ही भाजपा नेता सक्रिय हो गए और उन्होंने सुरेश को मनाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने खुद सुरेश से फोन पर बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की।

Advertisement

जानकारी के अनुसार गांव में बकायदा पंचायत बुलाई और सभी गांववालों के सामने ही सुरेश ने अपने धर्म परिवर्तन वाले निर्णय को बदल दिया बीजेपी नेताओं के समझाने के बाद सुरेश ने अपना मन बदला और तब जाकर यह विवाद ठंडा पड़ा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बरेली, उत्तर प्रदेश, सुरेश गंगवार, धर्म परिवर्तन, पंचायत चुनाव, Bareilly, Uttar Pradesh, Suresh Gangwar, religious conversion, Panchayat elections
OUTLOOK 03 June, 2021
Advertisement